*जमुना कोतमा क्षेत्र में*

*दंतोपंथ ठेगड़ी जी की पुण्यतिथि पर भारतीय मजदूर संघ ने मनाया समरसता दिवस*

*सामूहिक सहभोज का आयोजन*

जमुना कोतमा कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में संचालित अग्रणी श्रमिक संगठन कोयला खदान श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ जमुना कोतमा क्षेत्र ने आज दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को श्रद्धेय ठेगड़ी जी की पुण्यतिथि पर समरसता दिवस का आयोजन सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वल  कर व पुष्प अर्पित कर शुरुआत  किया गया जिसमें सामूहिक महा भोज का आयोजन किया गया जिसमें कालरी श्रमिकों के अलावा गांव के लोग भोजन में शामिल हुए इस दौरान जमुना कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय सिंह संजय सिंह ताराचंद यादव सुखविंदर सिंह दीपक विश्वकर्मा रोशन उपाध्याय लाल बहादुर जायसवाल व क्षेत्र के मुखिया महाप्रबंधक हरजीत सिंह मदान के अलावा सैकड़ो लोगों ने सहभोज कर श्रद्धे दतोपंथ ठेगरी जी की पुण्यतिथि मनाया इस दौरान अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्वर्गीय  ठेगड़ी जी की पुण्यतिथि है जिसको भारतीय मजदूर संघ सामाजिक समरसता के रूप में मनाता है जिसमें हम लोग गरीब बच्चों के साथ कभी यह कार्यक्रम मनाते हैं तो कभी सफाई करते हैं इसी कड़ी में आज शिव लहर की पावन धरा पर यह महा भोज का आयोजन किया गया है जिसमें हमारे सभी साथी सहित गांव के लोग सम्मिलित हुए हैं वरिष्ठ यूनियन प्रतिनिधि ताराचंद यादव ने कहा कि 23 जुलाई 1955 को स्वर्गीय  ठेगड़ी जी के द्वारा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गई थी और यह भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक और जन्मदाता हैंऔर आज उनकी पुण्यतिथि भारतीय मजदूर संघ से जितने भी रिलेटेड संस्था है सभी मना रहे हैं 625 यूनियन इस कार्यक्रम में शामिल हैं इसी  कड़ी में जमुना कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष द्वारा आज शिव लहर की पावन धरा पर भोज का आयोजन किया गया है जिसमें शिव लहरा बस्ती पोडी चौड़ी व आसपास के ग्रामीण शामिल हुए हैं इस महाभोज में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए हैं इसी कार्यक्रम में डॉक्टर मनोज गुप्ता ने कहा कि आज स्वर्गीय ठेगड़ी जी की पुण्यतिथि है इस शिवलहरा धाम में सामाजिक मिलन का कार्यक्रम रखा गया है सभी लोग एक साथ बैठकर महा भोज का प्रसाद लेंगे और आपस में सभी विचार विमर्श भी करेंगे जिससे कि सामाजिक एकता बनी रहे

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours